ब्रेकिंग
लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

सास द्वारा बहू को खाना बनाना कहना पड़ा भारी, बहू ने उठा लिया ये कदम, ससुराल में हड़कंप

NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक परिवार में सास- बहु की नौक- झोंक में बहु से बड़ा कदम उठा लिया,जिससे पुरे परिवार में अफरा-तफरी मच ग

सास द्वारा बहू को खाना बनाना कहना पड़ा भारी, बहू ने उठा लिया ये कदम, ससुराल में हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है।  यहां एक परिवार में सास- बहु की नौक- झोंक में बहु से बड़ा कदम उठा लिया,जिससे पुरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि,इस पुरे विवाद की जड़ बहु को खाना बनाने को लेकर सास द्वारा बोलना बताया जा रहा है। 


दरअसल,  बिहार के नवादा में एक घर में सास ने बहू को खाना लेट बनाने पर फटकार लगा दी। इससे बहू इतनी नाराज हो गई कि गुस्से में आकर उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह घटना रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी हरदिया गांव की बताई जा रही है। लड़की का नाम प्रतिमा देवी बताया जा रहा है।  इस घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। 



इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, सुजीत यादव की पत्नी प्रतिमा देवी को उसके सास और देवर ने भोजन बनाने को लेकर कहा , इसी दौरान कवच लेट होने पर थोड़ी नौक -झोंक हो गई। इसके बाद महिला ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।  इस घटना को लेकर प्रतिमा देवी ने कहा कि काफी ठंड थी तो मैंने कहा कि थोड़ी देर के बाद भोजन बनाउंगी। इसी को लेकर पहले सास ने जमकर खरी खोटी सुनाई, इसके बाद देवर भी गुस्सा करने लगा। अंत में आकर खाना नहीं बनाया और फिर घर में गेहूं में डालने वाली दवा रखी थी वो ही दवा खा ली। जिसके बाद तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।



इधर, जहर खाने की जानकारी जैसे ही पति को मिली वह तुरंत काम छोड़कर घर पहुंचे और फिर सभी परिवार वालों ने मिलकर अस्पताल में भर्ती कराया है। सास ने कहा कि मेरा डाटने का यह उद्देश्य नहीं था। मैंने तो खाना बनाने को लेकर ही बात कही थी, लेकिन बहू इतना बड़ा कदम उठा लेगी यह पता नहीं था। प्रतिमा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल नवादा के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा। प्रतिमा देवी के पति ने कहा कि थोड़ी बात में इस तरह का कदम उठाना कहीं से भी उचित नहीं है। पत्नी सही हो जाएगी तो उसे समझाया जाएगा। 

संबंधित खबरें

सास द्वारा बहू को खाना बनाना कहना पड़ा भारी, बहू ने उठ… | FirstBihar