ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : रात में गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया, फिर पीट-पीटकर कर मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA : नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के सोहदा गांव में मंगलवार की देर रात प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना से इलाके हड़कंप मच गया है. मृतक युवती की पहचान रू

बिहार : रात में गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया, फिर पीट-पीटकर कर मार डाला, परिजनों में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के सोहदा गांव में मंगलवार की देर रात प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना से इलाके हड़कंप मच गया है. मृतक युवती की पहचान रूपु यादव की 17 वर्षीय पुत्री गौरी कुमारी के रूप में की गई. घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी वहां से भागा नहीं था. गौरी के स्वजनों ने हत्यारे प्रेमी रवि कुमार को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है. 


प्रेमी रवि कुमार सिरदला थाना क्षेत्र के बरदाहा गांव का रहने वाला है. रजौली थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है दो साल से दोनों के  बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है. अभी स्पष्ट नहीं हो सका की प्रेमी ने प्रेमिका को क्यों मारा है. परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं.


इस पूरे मामले में रजौली थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी है. प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का ही प्रतीत हो रहा है. पूछताछ के बाद ही क्लियर हो सकेगा मामला क्या है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता