ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नवादा: सरकारी आदेश ना मानना पड़ गया महंगा, SDO ने कर दी दुकानें सील

NAWADA: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने बिहार में नाइट कर्फ्यू लगाया वही दुकानों को अल्टरनेट खोलने का निर्देश जारी किया। लेकिन नवादा में सरकार के इस आदेश की धज्ज

नवादा: सरकारी आदेश ना मानना पड़ गया महंगा, SDO ने कर दी दुकानें सील
Santosh Singh
2 मिनट

NAWADA: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने बिहार में नाइट कर्फ्यू लगाया वही दुकानों को अल्टरनेट खोलने का निर्देश जारी किया। लेकिन नवादा में सरकार के इस आदेश की धज्जियां उड़ाई गई। हालांकि जैसे ही इस बात की खबर अधिकारी के कानों तक पहुंची तीन दुकानों को सील कर दिया। जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारी की गाड़ी को देखते ही लोग अपनी-अपनी दुकाने बंद करने लगे।



दरअसल कोरोना को लेकर सरकार के जारी निर्देश का कुछ दुकानदार पालन नहीं कर रहे थे। सरकारी आदेश के अनुसार दुकानों को अल्टरनेट खोला जाना था। जैसे कपड़ा, बर्तन, जूता-चप्पल,कृषि यंत्र सहित कई दुकानों को आज बंद रखना था लेकिन दुकानदार सरकार के इस निर्देश को नहीं माने और अपनी-अपनी दुकाने खोलकर बैठे नजर आए। इस बात की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी उमेश भारती ने सरकारी आदेश के उल्लंघन करने के मामले में तीन दुकानों को सील कर दिया। अनुमंडल पदाधिकारी उमेश भारती ने लोगों से कहा कि सरकार के नियमों को जो नहीं मानेंगे उनकी दुकानें सील कर दी जाएगी। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता