ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में शराब बेचने का विरोध करना पड़ रहा महंगा, माफिया ने 5 लोगों पर किया हमला

NAWADA: शराब बेचने का विरोध करने पर माफिया भड़क गए और ग्रामीणों पर हमला कर दिया. इस हमले में पांच ग्रामीण घायल हो गए है. यह घटना रजौली थानाक्षेत्र के तारगिर गांव की है.

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

NAWADA: शराब बेचने का विरोध करने पर माफिया भड़क गए और ग्रामीणों पर हमला कर दिया. इस हमले में पांच ग्रामीण घायल हो गए है. यह घटना रजौली थानाक्षेत्र के तारगिर गांव की है.

शराब के धंधेबाज अपने गुर्गों के साथ लाठी-डंडा व हथियार से लैस होकर मना करने वाले गांव के ही नरेश प्रसाद के घर पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट किया. मारपीट देखते ही देखते हिंसक हो गई और कई लोग खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए जिसके बाद आसपास के ग्रामीण दौड़े और बीच-बचाव किया तब तक 5 लोग बुरी तरह से घायल हो चुके थे. जिसमें नरेश प्रसाद, राजन कुमार, नीरज कुमार, आलोक कुमार और रविंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गए सभी घायलों को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल नवादा लेकर गए जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में उपस्थित पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी के लिए और स्थानीय थाना को इसकी जानकारी दी.

मारपीट में घायल नीरज ने बताया कि मेरे पिताजी गांव में शराब बेचने वाले धंधेबाज पंकज सिंह उर्फ पिंकू को कहा की गांव में शराब मत  बेचा करो इससे गांव के युवाओं को काफी नुकसान हो रहा है और गांव की भी बदनामी हो रही जिसको लेकर मेरे पिता और पंकज सिंह के बीच नोकझोक हुई थी. इसी बात से गुस्साये शराब धंधेबाज पंकज सिंह ने हमलोग घर मे बैठे थे तभी अपने 15 से 20 लोगों के साथ घर पर आया और मारपीट शुरू कर दिया और जाते-जाते फायरिंग भी किया जिससे मेरा हाथ का उंगली कट गया. घटना के बाद गांव में दोनों तरफ से तनावपूर्ण स्थिति बना हुआ है. थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी को मामले की जांच के लिए उक्त गांव  भेजा गया है. सभी घायल सदर अस्पताल में हैं घायलों के द्वारा फर्द बयान में घटना के अंजाम देने वाले जिन लोगों का नाम सामने आएगा उन सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी गांव की स्थिति पर पूरी नजर बनाई हुई है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DINESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता