ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

नवादा SDO के पक्ष में उतरे स्थानीय लोग, DM की भूमिका पर उठाया सवाल

NAWADA: सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनु कुमार को विधायक अनिल सिंह को कोटा के लिए पास निर्गत मामले में निलंबित किये जाने को लेकर नवादा के लोगों ने इसका विरोध जताया है. लॉकडाउन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NAWADA: सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनु कुमार को विधायक अनिल सिंह को कोटा के लिए पास निर्गत मामले में निलंबित किये जाने को लेकर नवादा के लोगों ने इसका विरोध जताया है. 

लॉकडाउन के दौरान बुंदेलखंड के लोगों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के इस फैसले का विरोध जताया है. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुहल्ले वासियों ने आज सुबह एक सुर में इस फैसले का विरोध किया. लोगों ने कहा कि इस काम के लिए उन्हें दंडित किया जाना सही नहीं है.


डीएम पर हो कार्रवाई

लोगों ने कहा कि इसके लिए नवादा के डीएम सबसे ज्यादा जिम्मेवार है. क्योंकि उनके कहने पर ही विधायक अनिल सिंह को एसडीएम अनु कुमार ने पास निर्गत किया था. उन्होंने ही एसडीएम को फोनकर पास बनाने के लिए कहा था. मगर इसका कोई लिखित आदेश नहीं था. इस कारण डीएम ने अपने अनुसंशा में उन्हें दोषी ठहराया. लोगों का यह भी कहना है कि इसके लिए विधायक भी दोषी है. उनको भी सजा मिलनी चाहिए. मुहल्ले वासियों ने काला पट्टी बांधकर मौन धारण कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया.

टैग्स