ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

नवादा में रेलवे ट्रैक पर मिला बैंक मैनेजर का शव, ONLINE गेम खेल कर्ज में डूबा था विनय सिंह

NAWADA: 4 दिन से लापता इंडसइंड बैंक के मैनेजर विनय कुमार सिंह की लाश रेलवे ट्रैक के पास फेंका मिला है। परिजन विनय के अपहरण की आशंका जता रहे थे। अचानक लाश मिलने की खबर सुनते ही

नवादा में रेलवे ट्रैक पर मिला बैंक मैनेजर का शव, ONLINE गेम खेल कर्ज में डूबा था विनय सिंह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: 4 दिन से लापता इंडसइंड बैंक के मैनेजर विनय कुमार सिंह की लाश रेलवे ट्रैक के पास फेंका मिला है। परिजन विनय के अपहरण की आशंका जता रहे थे। अचानक लाश मिलने की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। इकलौते बेटे की मौत से पिता गोरख सिंह काफी सदमें में हैं।


बताया जाता है कि विनय कुमार शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर निकला था फिर लौटकर घर नहीं आया। उसका मोबाइल भी लगातार ऑफ था जिसे लेकर परिजन काफी परेशान थे। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी थी। परिजन अपहरण की भी आशंका जता रहे थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। 


जांच के क्रम में पता चला कि विनय सिंह के मोबाइल का लॉकेशन ट्रैक हो गया है। जिसके बाद मोबाइल लोकेशन पर जब पुलिस पहुंची तब देखा कि रेलवे ट्रैक के पास विनय सिंह की लाश पड़ी हुई है। जिसके बाद पुलिस ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 


पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि विनय कुमार सिंह ऑनलाइन जुआ खेला करता था। ऑनलाइन गेम खेलने में वह काफी रुची रखता था। जिसके कारण वह कर्ज में डूबा हुआ था। आशंका जतायी जा रही है कि कर्ज के बोझ से दबे होने के कारण वह ट्रेन के सामने आ गया। इस घटना से इलाके में मातम का माहौल है। वही इकलौते बेटे की मौत से पिता काफी सदमे में हैं।       


टैग्स