ब्रेकिंग
तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहतेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजह

नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

NAWADA : जिले में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है. बच्चों की मौ के बाद उनके घर में मातम छा गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : जिले में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है. बच्चों की मौ के बाद उनके घर में मातम छा गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. दो अलग-अलग घटनाओं में दोनों बच्चों की जान गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


पहली घटना नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुहिला गांव की है. जहां तलाब में तैराकी के दौरान डूबने से एक 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि तीन लड़के स्थानीय तालाब में स्नान करने के लिए आए थे. तालाब के पश्चिम दिशा के तरफ से तैराकी करते  हुए पूरब दिशा की ओर तीनों जा रहे थे. दो लड़के तैराकी करते हुए बाहर निकल गए, लेकिन तीसरा भूषण चौधरी का 14 वर्षीय पुत्र सूरज चौधरी डूब गया. जबतक ग्रामीणों के द्वारा उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.


दूसरी घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के जफ़रा गांव से सामने आई है. जहां नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जफरा निवासी पंकज सिंह का तीन वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार  में घर के पास खेल रहा था. खेलते-खेलते बच्चा अचानक गायब हो गया. जिसके बाद परिजनों द्वारा बच्चे की खोज होने लगी. खोजबीन के दौरान बच्चा गांव के बगल में तिलैया नदी में बने पानी भरे गढ़े में गिरा मिला. बच्चे को पानी से निकालकर परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के सदर अस्पताल लाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता