ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नवादा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक मिस्त्री को रौंदा, मौके पर मौत

NAWADA : नवादा में तेज रफ्तार का कहर जारी है, हर दिन अनियंत्रित रफ्तार असमय लोगों की जान ले रहा है. ताजा मामला जिले के रजौली के सिरदला की है, जहां तेज रफ्तार की कहर ने एक जान ले ली. मृत

नवादा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक मिस्त्री को रौंदा, मौके पर मौत
Anamika
2 मिनट

NAWADA : नवादा में तेज रफ्तार का कहर जारी है, हर दिन अनियंत्रित रफ्तार असमय लोगों की जान ले रहा है. ताजा मामला जिले के रजौली के सिरदला की है, जहां तेज रफ्तार की कहर ने एक जान ले ली. 

मृतक की पहचान मेसकौर थाना इलाके के सातन बीघा निवासी बाइक मिस्त्री मो सदाम अंसारी के रुप में की गई है. बताया जाता है कि मो सदाम बुधवार की देर रात सिरदला रजौली एसएच-70 पर सड़क किनारे बाइक रोक कर खड़ा था. तभी तेज गति से आ रही स्कार्पियों ने सदाम को धक्का मार दिया, जिससे वह 25 मीटर दूर फेंका गया. 

हादसे के बाद वहां मौजूद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल मिस्त्री को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही सिरदला पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को बरामद कर लिया, वहीं चालक समेत सभी गाड़ी सवार फरार हो गए. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता