ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नवादा में कैदी की मौत पर बवाल, मारपीट मामले में जेल में था बंद

NAWADA : खबर नवादा की है, जहां एक कैदी की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। कैदी नवादा मंडल कारा में बंद था। मृतक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चंडीपुर गांव के रहने वाले स्व.गोविंद

नवादा में कैदी की मौत पर बवाल, मारपीट मामले में जेल में था बंद
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : खबर नवादा की है, जहां एक कैदी की इलाज के दौरान ही मौत हो गई। कैदी नवादा मंडल कारा में बंद था। मृतक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चंडीपुर गांव के रहने वाले स्व.गोविंद मांझी के बेटे 60 साल के भूषण मांझी के रूप में की गई है। कैदी की आज यानी शनिवार की सुबह ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने थाना प्रशासन पर आरोप लगा दिया है। 



सूचना पाकर नवादा जेल अधीक्षक अजीत कुमार दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पहले पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ कैदी मारपीट के जुर्म में नवादा जेल में बंद था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां उसे तेज बुखार और कमजोरी की शिकायत आ गई। 




भूषण मांझी की दस दिन पहले ही तबीयत खराब हो गई थी। उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन ने भूषण मांझी को सदर अस्पताल में एडमिट कराया था, जहां लगातार उसका इलाज जारी था। लेकिन आज यानी शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। 

टैग्स