ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लॉकडाउन में नजराना वसूल रहे दारोगा जी हुए सस्पेंड, एसपी ने एक सिपाही को भी किया निलंबित

NAWADA : बिहार में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच कुछ पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला नवादा जिले का है, जहां लॉक डाउन में अवैध वसूली के आरोप में द

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच कुछ पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला नवादा जिले का है, जहां लॉक डाउन में अवैध वसूली के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित हो गए हैं. एसपी ने एक दारोगा और एक सिपाही को घूस लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.


मामला नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना इलाके की है. जहां नवादा एसपी ने सीतामढ़ी थाना में पोस्टेड दारोगा  रामाधार प्रसाद यादव और सिपाही भूपेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक नवादा जिले में सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर लोगों से अवैध वसूली के आरोप में इन दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.


इस मामले को लेकर जानकारी मिली है कि सीतामढ़ी थाना के अवर निरीक्षक रामाधार प्रसाद यादव और सिपाही भूपेन्द्र यादव लोगों से अवैध वसूली कर रहे थे. जिसकी शिकायत जिले के सीनियर अफसरों से की गई थी. मामले की जांच के बाद आरोप सही पाये जाने पर रजौली के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार ने पुलिसकर्मियों के निलंबन की अनुशंसा की थी. जिसके बाद इन दोनों के खिलाफ एसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया है.

टैग्स