ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नवादा में एक ही परिवार के 2 लोगों की दम घुटने से मौत, 6 की हालत गंभीर, मौके पर जांच करने पहुंची मेडिकल टीम

NAWADA : नवादा के नक्सल प्रभावित चौकिया के वैरिया टांड़ गांव में एक ही कमरे में सोये एक ही परिवार के आठ लोगों में से दो की दम घुटने से मौत हो गई, वहीं 6 लोगों की हालत अभी भी क्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NAWADA : नवादा के नक्सल प्रभावित चौकिया के वैरिया टांड़ गांव में एक ही कमरे में सोये एक ही परिवार के आठ लोगों में से दो की दम घुटने से मौत हो गई, वहीं 6 लोगों की हालत अभी भी क्रिटिकल बनी हुई है. 

6 लोगों को बेहोशी की हालत में एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत क्रिटिकल बनी हुई है. 

खबर के मुताबिक वैरिया टांड़ के महेंद्र यादव के यहां गुरुवार की देर रात खाना खाने के बाद ठंड को देखते हुए एक ही कमरे में 8 लोग सोने चले गए. शुक्रवार की सुबह दूसरे कमरे में सो रहे लोग जब जागे तो सभी को जगाने की कोशिश की तो देखा की सभी बेहोश पड़े हैं. 

सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया पर रास्ते में ही एक 4 साल के बच्चे और 65 साल की महिला की मौत हो गई. वहीं 6 लोगों का इलाज अभी चल रहा है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर मेडिकल टीम जांच के लिए पहुंच चुकी है. रजौली विधायक प्रकाशवीर, जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी भारती, सहित पुलिस अधिकारी भी कैंप कर रहे हैं. 





रिपोर्टिंग
I

रिपोर्टर

ILLU SINHA

FirstBihar संवाददाता