ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नवादा में पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर बड़ा नक्सली हमला, 17 मजदूर घायल, JCB समेत 2 गाड़ियों को फूंका

NAWADA : नवादा में नक्सलियों का तांडव जारी है. ताजा मामला गोविंदपुर थाना इलाके के बकसौती बाजार के पास की है. जहां नक्सलियों ने पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर बड़ा हमला किया

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NAWADA : नवादा में नक्सलियों का तांडव जारी है. ताजा मामला गोविंदपुर थाना इलाके के बकसौती बाजार के पास की है. जहां नक्सलियों ने पुल निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर बड़ा हमला किया है.

बकसौती से महेशपुर जाने के रास्ते में हो रहे पुल निर्माण कैंप पर हमला करते हुए नक्सलियों ने जेसीबी और बोलेरो पिकअप को फूंक दिया है. इस दौरान नक्सलियों ने 17 मजदूरों को मारपीट कर घायल कर दिया है. सभी घायल मजदूरों को ग्रामीणों के सहयोग से गोविंदपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. 

घायल मजदूरों ने बताया कि रविवार की रात 12:00 बजे 35 से 40 की संख्या में हथियार से लैस नक्सली पहुंचे और सभी मजदूरों को नदी में लेजाकर पैर-हाथ बांधकर बुरी तरह पीटा और सभी के पास से मोबाइल और रुपये भी ले लिए. इसके बाद जेसीबी और बोलेरो पिकअप को फूंक दिया.

मजदूरों ने बताया कि नक्सली के जाने के बाद वे लोग किसी तरह रस्सी खोल बकसौती गांव पहुंचे और हल्ला किया. तभी मौके पर स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. मारपीट करने के बाद सभी नक्सली डेलुआ पहाड़ी की ओर भाग गये. जाते- जाते नक्सलियों ने दो राउंड फायरिंग भी की.  

पुल निर्माण कंपनी आरए पटना के द्वारा पुल निर्माण कार्य कराया जा रहा था. इसे 2021 में पूर्ण रूप से तैयार करना था, जोकि आज हमले के बाद कार्य स्थगित हो गया है.



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DINESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता