ब्रेकिंग
नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला...

पटना से शराब लाने युवक गए थे झारखंड, लौटने के दौरान स्कॉर्पियो के साथ 9 गिरफ्तार

NAWADA: बिहार के शराब तस्कर शराब लाने के लिए झारखंड गए थे. शराब लेकर लौट रहे थे इस दौरान ही रजौली के चितरकोली चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने शराब से भ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NAWADA:  बिहार के शराब तस्कर शराब लाने के लिए झारखंड गए थे. शराब लेकर लौट रहे थे इस दौरान ही रजौली के चितरकोली चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने शराब से भरी दो स्कार्पियो और एक बाइक को जब्त कर लिया. साथ ही 9 धंधेबाजों को भी गिरफ्तार कर लिया। 9 धंधेबाजों में 6 पटना व 1 समस्तीपुर के रहने वाले है. 

उत्पाद अधीक्षक प्रमोदित नारायण सिंह ने बताया कि वाहन जांच के दौरान उत्पाद एसआई रंजीत कुमार ने तेज रफ्तार से जा रहे वाहनों को रोका. इनमें एक स्कॉर्पियो से झारखंड निर्मित 182 लीटर देशी शराब के साथ पटना जिले के गोपालपुर थाने के बेरिमा गांव निवासी रोहित कुमार, पटना बिस्कोमान कॉलोनी के निखिल राज, आलमगंज थाना के कुम्हरार के रक्षक कुमार, समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाने के भिड़हा गांव अमन राय को गिरफ्तार कर लिया.

एक अन्य स्कॉर्पियो से अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग का 750 एमएल का 72 बोतल व 180 एमएल का टेट्रा पैक का 48 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया गया. इस स्कॉर्पियो से पटना जिले के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पोस्टल पार्क रोड नंबर 3 के मोनू कुमार, कंकड़बाग, पोस्टल पार्क के राजेश कुमार और मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं. बाइक से ले जा रहे थाना जब्त कर लिया साथ ही अधिकारियों पर सवार सात धंधेबाजों को भी मौके से गिरफ्तार किया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DINESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता