ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नवादा में 15 जुलाई तक लॉकडाउन, DM बुखार से पीड़ित

NAWADA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. जिसे देखते हुए सरकार और जिला प्रशासन की टीम की ओर से तमाम कदम उठाये जा रहे हैं. इस वक्त एक ताजा खबर नवादा जिले से

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NAWADA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. जिसे देखते हुए सरकार और जिला प्रशासन की टीम की ओर से तमाम कदम उठाये जा रहे हैं. इस वक्त एक ताजा खबर नवादा जिले से सामने आ रही है, जहां 15 जुलाई तक लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का एलान किया गया है.


नवादा में कोरोना की रोकथाम को लेकर 15 जुलाई तक लॉकडाउन की घोषणा की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले सिर्फ 3 दिनों के लिए 10 जुलाई से 12 जुलाई तक जिले में लॉकडाउन की घोषणा की गई थी. जिसे अब 15 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है. जिले में शनिवार को रिकार्ड 63 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. अबतक एक साथ इतनी संख्या में कोरोना संक्रमित जिले में नहीं मिले थे. इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 482 हो गई है.


नवादा के एडीएम ओम प्रकाश ने बताया कि लोगों को पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. जिलाधिकारी को वायरल फीवर हो गया है. वह बुखार से पीड़ित हैं. जिसके कारण वह 3 दिन से कार्यालय नहीं आ रहे हैं. सिविल सर्जन विमल प्रसाद ने बताया कि डीएम फिलहाल पटना में हैं. उनकी इलाज चल रही है.


नवादा में 15 जुलाई तक लॉकडाउन, DM बुखार से पीड़ित


नवादा डीएम के बुखार पीड़ित होने के बाद फिलहाल जिले के डीडीसी वैभव चौधरी को जिला का प्रभार दिया गया है. नवादा के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार ने बताया कि शनिवार को नवादा प्रखंड में 45 , काशीचक में 8, अकबरपुर 1, रजौली 1, नरहट 3, सिरदला 4 और हिसुआ 1 संक्रमित मिले हैं. सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता