ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦बिहार की राजनीति में 2 सगे भाइयों की चर्चा: एक भाई कांग्रेस तो दूसरा RJD से MLC, अब बिहार विधान परिषद में साथ बैठेंगे राजीव और संजीव ✦करवा चौथ पर सरकारी छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पति-पत्नी साथ मना सकेंगे त्योहार✦वैशाली के महुआ में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख कैश और बाइक की लूट, पिस्टल के बल पर 5 अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम ✦मतपत्रों की वैधता पर दरभंगा में भिड़े NDA-RJD के एजेंट, DM के आदेश पर 5 हिरासत में

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, नवादा में जमीन के लिए महाभारत, जमकर चलीं लाठियां

नवादा के वारिसलीगंज प्रखंड के हेमदा गांव में जमीन विवाद को लेकर अवधेश यादव और नीतीश यादव पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठीबाजी में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
मारपीट का वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। वारिसलीगंज प्रखंड के हेमदा गांव में अवधेश यादव और नीतीश यादव पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया।


 इस मारपीट में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही कोर्ट में केस चल रहा है।


बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के हेमदा गांव में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। इस घटना में करीब एक दर्जन लोगों के जख्मी होने की बात सामने आई है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।


एक पक्ष के अवधेश यादव और दूसरे पक्ष के नीतीश यादव के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ। मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।


घटना की सूचना मिलते ही वारिसलीगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। थानाध्यक्ष के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से ही न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, विवाद की पूरी वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता