ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

दारोगा ने सिंदूर देते ही सिपाही पत्नी को थप्पड़ मारकर गिराया, अब SP ने लिया बड़ा एक्शन

Bihar Police : नवादा दरोगा और सिपाही ने लव मैरिज कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि शादी के बाद दरोगा ने अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ मारपीट करने लगा। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bihar Police :
Bihar Police :
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Police : नवादा पुलिसबल में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने आपस में शादी रचायी। इन दोनों की शादी मंदिर में तो हुआ। लेकिन उसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा भी वहीं पर शुरू हो गया। एक ही थाना में तैनात दारोगा और महिला सिपाही के बीच का यह विवाद है। इतना ही नहीं दारोगा ने सिंदूर देने के बाद पत्नी बनी सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया।


वहीं,अब महिला सिपाही ने अपने उच्च अधिकारी को आवेदन दिया। इस आधार पर एसपी ने शनिवार को दारोगा को निलंबित कर दिया तो मामला चर्चा में आ गया। थप्पड़ मारने का कारण विवाह के समय महिला सिपाही के पक्ष के लोगों द्वारा वीडियो बनाना बताया जा रहा है। दारोगा नहीं चाहते थे कि विवाह संस्कार की वीडियोग्राफी कराई जाए।


इसको लेकर एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि अपनी पत्नी को थप्पड़ मारकर दारोगा ने समाज में पुलिस की छवि धूमिल की है। इसलिए दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह महिला कांस्टेबल कटिहार के कुरसेला की रहने वाली है। जबकि दारोगा मुंगेर के धरहरा गांव का सचिन कुमार है। दोनों ने शोभनाथ मंदिर में पुजारी के सामने विवाह भी किया और वहीं पर दोनों में विवाद भी छिड़ गया। दारोगा ने अपनी नवविवाहित पत्नी को थप्पड़ तक जड़ दिया। 


दरअसल,  दो पुलिसकर्मियों की शादी हो रही थी। महिला सिपाही और दारोगा ने प्रेम-विवाह किया था। दारोगा ने महिला सिपाही की मांग में सिंदूर भरा लेकिन उसके बाद दोनों में बहस शुरू गयी। बहस के बाद दोनों बाहर निकले और दारोगा ने अपनी पत्नी महिला सिपाही को जोर का थप्पड़ गाल पर जड़ दिया। थप्पड़ लगते ही महिला सिपाही जमीन पर गिर पड़ी और रोने लगी। हालांकि कई लोग इस घटना को कैमरे में कैद रहे थे, ये देख दारोगा अपनी पत्नी को मनाने की कोशिश करने लगा लेकिन महिला सिपाही ने कैमरे के आगे युवक की सारी करतूत बताकर पोल खोल दी। 


महिला सिपाही ने कैमरे के आगे फिर बताया कि ASI सचिन दो साल से उसके साथ था। उसने उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।वो प्रेग्नेंट हो गयी। युवती ने कहा कि- मैंने इसके खिलाफ FIR किया। जिसके बाद वो शादी करने के लिए राजी हुआ। महिला सिपाही ने बताया कि आवेदन देने पर एसपी ने इस शादी की अनुमति दी है। वहीं महिला सिपाही ने बताया कि एएसआइ सचिन उसे लेकर मंदिर आया लेकिन यहां मीडिया को देखकर भड़क गया. वो गुपचुप तरीके से यह शादी करना चाहता था।