ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : नवादा जेल के अधीक्षक सस्पेंड, कैदी की मौत का मामला

NAWADA : नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. नवादा मंडल कारा के अधीक्षक अभिषेक पांडे को निलंबित कर दिया गया है. जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी गुड्डू सिंह की मौत के मामले म

बिहार : नवादा जेल के अधीक्षक सस्पेंड, कैदी की मौत का मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. नवादा मंडल कारा के अधीक्षक अभिषेक पांडे को निलंबित कर दिया गया है. जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी गुड्डू सिंह की मौत के मामले में जेल अधीक्षक को निलंबित किया गया है. कार्य विभाग ने इस मामले में हाई लेवल जांच कराई थी और लापरवाही पाई जाने के बाद जेल अधीक्षक को निलंबित किया गया है.


आपको बता दें कि बीते साल 6 सितंबर को जेल में बंद विचाराधीन कैदी गुड्डू सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. जेल प्रशासन ने इस मामले में कहा था कि गुड्डू सिंह की तबीयत खराब थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई. लेकिन कैदी के शरीर पर जख्म के गहरे निशान थे, जो उसकी हत्या की तरफ इशारा कर रहे थे. बाद में नवादा के डीएम यशपाल मीणा के निर्देश पर जांच कमेटी का गठन किया गया था इसी जांच कमेटी ने जेल प्रशासन की भूमिका को संदिग्ध पाया है जिसके बाद अब कारा विभाग ने एक्शन लिया है.


जांच कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक जेल में पिटाई की वजह से गुड्डू सिंह की मौत हुई थी. 30 सितंबर को रजौली थाना इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना के मामले में गुड्डू सिंह को पुलिस के हवाले किया गया था. इसके बाद उसके पास से 40 लीटर देसी शराब भी बरामद की गई थी बाद में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था. लेकिन 6 सितंबर की सुबह उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता