ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

नवादा जहरीली शराब कांड : जिले के बड़े अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं, एसपी ने थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड

NAWADA : राज्य में शराबबंदी के बावजूद नवादा में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो गई. जहरीली शराब कांड की जांच के लिए सरकार ने राज्य मुख्यालय से एक टीम भेजी लेकिन इस मामले में

नवादा जहरीली शराब कांड : जिले के बड़े अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं, एसपी ने थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : राज्य में शराबबंदी के बावजूद नवादा में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो गई. जहरीली शराब कांड की जांच के लिए सरकार ने राज्य मुख्यालय से एक टीम भेजी लेकिन इस मामले में अब तक के जिले के आला अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बजाय छोटी मछलियों पर गाज गिराई जा रही है. नवादा के एसपी ने इस मामले में थाना अध्यक्ष के ऊपर कार्यवाही की है और उन्हें सस्पेंड कर दिया है. 


नवादा एसपी ने नगर थानाध्यक्ष तारकेश्वरनाथ तिवारी को जहरीली शराब मामले में सस्पेंड कर दिया है. निलंबन के बाद पुलिस अवर निरीक्षक उमाशंकर को अस्थायी रूप से नगर थाने का प्रभारी थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रभारी थानाध्यक्ष के रूप में सभी कार्यों का ससमय क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. 


आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को नवादा एसपी ने जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत के मामले में  गांव के चौकीदार को निलंबित कर दिया है. नवादा के डीएम औऱ एसपी ने कहा कि इस मामले में गांव के चौकीदार को सस्पेंड कर दिया गया है. वैसे प्रशासन ने 7 प्राथमिकी दर्ज की है. इन मामलों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद आज सुबह एसपी ने नगर थानाध्यक्ष तारकेश्वरनाथ तिवारी को सस्पेंड कर दिया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता