ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: डिवाइडर तोड़ सड़क किनारे बनें मकान से टकराई अनियंत्रित ट्रक, खलासी की हुई मौत

NAWADA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो।

बिहार: डिवाइडर तोड़ सड़क किनारे बनें मकान से टकराई अनियंत्रित ट्रक, खलासी की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो।इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आया है। जहां ट्रक अनियंत्रित होकर मकान से टकरा गई। जिससे मौके पर ही खलासी की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि ड्राइवर की स्तिथि नाजुक बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में ईट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर मकान से जा टकराया जिसमें ट्रक के खलासी की मौके पर ही दबकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक का ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया। यह घटना पटना रांची एनएच 20 पर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के मस्तानगंज के समीप की बताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि, ट्रक ने सबसे पहले एनएच पर लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए मकान से जा टकराया जिससे यह बड़ी दुर्घटना हुई। यह ट्रक वारसलीगंज से ईट लेकर झारखंड की ओर जा रहा था। इस घटना में मृतक खलासी की पहचान जमुई जिले के चंद्रदीप थाना अंतर्गत इस्लामनगर गांव निवासी मटरू मांझी के पुत्र कारू मांझी के रूप में किया गया है। वहीं उसी गांव का बलराम कुमार (ड्राइवर) जख्मी है।


वहीं, इस घटना को लेकर जख़्मी ड्राइवर ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो को बचाने के क्रम में यह घटना हुई।फिलहाल पुलिस के द्वारा ट्रक को रेस्क्यू किया जा रहा है और ट्रक में फंसे उपचालक को निकलने का काम किया जा रहा है।वही जख़्मी ड्राइवर का नवादा सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता