ब्रेकिंग
राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल

नवादा में छठी कार्यक्रम में DJ बजाने को लेकर विवाद, 3 सगे भाइयों को मारा चाकू, एक की मौत

नवादा के देवनपुरा गांव में बच्ची की छठी के कार्यक्रम में DJ पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। तीन सगे भाइयों को चाकू मार दी गई, जिसमें एक की मौत हो गई। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिहार न्यूज
5 आरोपी गिरफ्तार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA:नवादा में डीजे बजाने के विवाद को लेकर 3 सगे भाइयों को चाकू मारी गई। इस घटना में एक की मौत हो गयी जबकि दो युवक बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में दोनों घायलों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।


घटना कादिरगंज थाना क्षेत्र के देवनपुरा गांव की है। जहां घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक बच्ची की छठी का कार्यक्रम था। जिसमें डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान 3 सहोदर भाईयों को चाकू मारी गई। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां की गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर किया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि दो युवक बुरी तरह घायल हो गया।  


मृतक की पहचान देवनपुरा गांव निवासी भोला मांझी के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि प्रदीप मांझी के घर बेटी हुई थी, घर में छठी का कार्यक्रम रखा गया था। छठी कार्यक्रम के दौरान खान-पान के साथ-साथ नाच गान का भी कार्यक्रम रखा गया था।


 जिसमें युवक  लगातार डीजे पर डांस कर रहा था, इसी दौरान घर वालों ने कहा कि पहले खाना खा लो उसके बाद नाचते रहना। लेकिन यह बात युवकों को नागवार गुजरा फिर क्या था इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। तभी क युवक ने पहले संदीप कुमार को चाकू मार दिया। उसे बचाने आए उसके दो सगे भाईयों को भी चाकू मार दिया गया। जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। 


आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां संदीप कुमार की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। वहीं सूरज कुमार और प्रदीप मांझी गंभीर रूप से  घायल हो गये। दोनों का इलाज नवादा सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।


 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वही इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता