ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नहाने के दौरान नहर में डूबने से दो भाईयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA: नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव में पौरा नहर में डूबने से दो भाईयों की मौत हो गई। मृतक के पहचान कादिरगंज ओपी के जमुआमा गांव निवासी स्व. उमेश सिंह के पुत्र

नहाने के दौरान नहर में डूबने से दो भाईयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव में पौरा नहर में डूबने से दो भाईयों की मौत हो गई। मृतक के पहचान कादिरगंज ओपी के जमुआमा गांव निवासी स्व. उमेश सिंह के पुत्र 11 वर्षीय प्रिंस कुमार और 9 वर्षीय गौरव कुमार के रूप में की गई है। दोनों भाई वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। जहां नहाने के दौरान दोनों की नहर में डूबने से मौत हो गयी। 


नहाने के दौरान नहर में डूबने से दो भाईयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


आनन-फानन में ग्रामीणों ने दोनो भाईयों को नहर से बाहर निकाला और वारिसलीगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वारिसलीगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। एक साथ दो भाइयों की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता