ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प, दस लोग घायल

NAWADA : नवादा जिले में एक बार फिर पटवन को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा चला. घटना गोविन्दपुर थाना कुतरुचक गांव की है जहां दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए हैं. घटना की सूचना

मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प, दस लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : नवादा जिले में एक बार फिर पटवन को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा चला. घटना गोविन्दपुर थाना कुतरुचक गांव की है जहां दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


बताया जाता है कि छोटे यादव अपने दो बीघा जमीन में पटवन करने जा रहे थे तभी गांव के कुछ लोगों ने लाठी डंडा लेकर हमला कर दिया जिसमें एक परिवार के छह लोग बुरी तरह जख्मी हो गए वहीं दूसरे पक्ष के चार लोग लड़ाई में गंभीर रूप से घायल हो गए. मारपीट के बाद एक पक्ष के चार लोगों का इलाज गोविन्दपुर स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है और दूसरे पक्ष के छह लोगों का इलाज सदर अस्पताल नवादा में किया जा रहा है. 


मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता