ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

BIHAR NEWS : महाकुंभ स्नान करके लौट रहे बिहार के शख्स की मौत, रेलवे स्टेशन के पास मची भगदड़ में गई जान

BIHAR NEWS : बिहार के एक शख्स की मौत प्रयागराज में रेलवे स्टेशन के पास मची भगदड़ के कारण हो गयी। शव बिहार लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के नवादा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां रेल हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सुचना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। इसके साथ ही परिजनों में भी मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, नवादा निवासी एक शख्स की मौत प्रयागराज में हो गयी। मृतक की पहचान रजौली प्रखंड के करीगांव के रहने वाले विजय ठाकुर के रूप में हुई है। जो दो बेटे और बेटियों के पिता थे। यह प्रयागराज में महाकुंभ स्नान करने के लिए वह अपने परिजन और गांव के कुछ लोगों के साथ निकले थे। स्नान करने के बाद लौटने के दौरान रेलवे स्टेशन के पास भगदड़ मच गयी और उसमें दबकर विजय ठाकुर की मौत हो गयी। मृतक की बेटी ने घटना के बारे में बताया है। 


वहीं, मृतक विजय ठाकुर की बेटी पूजा कुमारी ने घटना को लेकर बताया कि गांव से कुल 10 लोग प्रयागराज गए थे। इनलोगों ने गया जंक्शन से ट्रेन पकड़ा था। उसके बाद  सभी प्रयागराज पहुंचे थे और 29 जनवरी को संगम में सबने स्नान किया। पूजापाठ करने के बाद सभी प्रयागराज जंक्शन के पास पहुंचे थे जहां पानी टंकी के पास अचानक भगदड़ मच गयी और व्यक्ति ने इस दौरान उनके पिताजी को धक्का दे दिया। जिससे वो नीचे गिर गए। जिसके बाद उन्हें नजदीक के मोतीलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।