ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

इंटर परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षक की मौत, लंबे समय से थे बीमार

NAWADA: जिले के अतौआ रोड स्थित मानस भारती स्कूल में उस वक्त अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब इंटर परीक्षा केन्द्र पर तैनात शिक्षक की अचानक मौत हो गई।आज सुबह इं

इंटर परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षक की मौत, लंबे समय से थे बीमार
Santosh Singh
2 मिनट

NAWADA: जिले के अतौआ रोड स्थित मानस भारती स्कूल में उस वक्त अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब इंटर परीक्षा केन्द्र पर तैनात शिक्षक की अचानक मौत हो गई।आज सुबह इंटर परीक्षा केंद्र पर जब वे पहुंचे थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। 

केन्द्राधीक्षक ने इसकी सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को दी। जिसके बाद एम्बुलेंस से उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दीपक कुमार गया जिले के एपी कॉलोनी के रहने वाले थे। जो नवादा के नगर मध्य विद्यालय में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। जिनकी ड्यूटी इंटर परीक्षा केन्द्र पर लगी थी। तभी अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई।  

बताया जाता है कि दीपक कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे बावजूद इसके उन्हें इंटर की परीक्षा में लगाया गया था। इसी दौरान उनकी तबीयत और बिगड़ गई जिसके कारण उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। परीक्षा केंद्र पर हुई इस घटना से अन्य शिक्षक भी सकते में हैं।  




रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता