ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- वोट डालने के लिए 5 किमी दूर जाना असंभव

NAWADA : नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. बताया जाता है कि गांव में कई वर्षों से सरकारी भवन है बावजूद इसके 900 वोटरों को मतदान

ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बोले- वोट डालने के लिए 5 किमी दूर जाना असंभव
First Bihar
1 मिनट

NAWADA : नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. बताया जाता है कि गांव में कई वर्षों से सरकारी भवन है बावजूद इसके 900 वोटरों को मतदान के लिए 5 किलोमीटर दूर दूसरे गांव में मतदान के लिए जाना पड़ता है. इसलिए इस बार ग्रामीणों ने गांव में बूथ नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा दिया है.


मामला हिसुआ विधान सभा के अकबरपुर प्रखंड के पैजुना पंचायत के पतांगी गांव का बताया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस बार मतदान केंद्र नहीं बनाया गया तो सभी लोग वोट का बहिष्कार करेंगे. 


वहीं आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना काल में दूर जाकर मतदान करना संभव नहीं है. लिहाजा ग्रामीणों ने बूथ नहीं तो वोट नहीं का बैनर लेकर नारेबाजी भी की है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता