ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गैस सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, मां और दो बच्चे झुलसे; चाय बनाने के दौरान हुआ हादसा

NAWADA : बिहार में इन दिनों सिलेंडर ब्लास्ट की घटनाएं तेजी बढ़ रही है। अब तकइस तरह की घटना में कई लोगों की मौत हो गई। इसके बादअब नवादा में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण घर में आग लगने

गैस सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, मां और दो बच्चे झुलसे; चाय बनाने के दौरान हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार में इन दिनों सिलेंडर ब्लास्ट की घटनाएं तेजी बढ़ रही है। अब तकइस तरह की घटना में कई लोगों की मौत हो गई। इसके बादअब नवादा में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण घर में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में खाना बना रही महिला और उसके बेटा-बेटी जख्मी हो गए हैं। जिसके बाद सभी को परिजनों ने इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए मां-बेटी को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी भेजा गया है। 


बताया जा रहा है कि, नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के होरिल गांव में घरेलू गैस लीकेज के कारण घर में आग लग गई। जिससे मां और दो बच्चे झुलस गए। वहीं परिजनों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायलों में स्वर्गीय शिवनंदन यादव की पत्नी आशा देवी, पुत्री नेहा कुमारी एवं राहुल कुमार शामिल है। सभी लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। 


जानकारी के अनुसार,महिला गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी, तभी सिलेंडर से गैस लीकेज होने लगा और आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी तरह से फैल गया और महिला और दो बच्चे को अपने आगोश में ले लिया। इस घटना में तीनों लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिसमें मां  की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं घर के अंदर सेचिंगारी देखकर अगल-बगल के लोगों में भी दहशत का माहौल कायम हो गया। 


उधर महिला की 70% पूरी तरह शरीर का अंग जल गया है। महिला की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। नवादा से डॉक्टर ने चिंताजनक हालत देखते हुए महिला को रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि चाय बनाने के क्रम में अचानक गैस के सिलेंडर में आग लग गई और किचन में रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। समय पर महिला को बाहर निकल गया और महिला की जान बचाई गई है।