ब्रेकिंग
कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल✦अनंत सिंह की शाही तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी, बेटी शिवांगी की शादी में मौसम देगा साथ?✦कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गाटर गिरा, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान✦छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, घर में छिपा बैठा था शिक्षक; पुलिस ने दबोचा✦“कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”: 23 साल की उम्र में UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, जानिए IAS परी बिश्नोई की संघर्ष और सफलता की कहानी✦महज 15 हजार रुपये के उधार को लेकर खूनी संघर्ष… मारपीट में एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल✦अनंत सिंह की शाही तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी, बेटी शिवांगी की शादी में मौसम देगा साथ?

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, जंगली सूअर मारने के लिए बिछाया गया था बिजली का तार

Bihar News: नवादा के भट्टा गांव में खेत में बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से 55 वर्षीय किसान भरत चौधरी की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, तार जंगली सूअर मारने के लिए बिछाया गया था।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के भट्टा गांव में 55 वर्षीय भरत चौधरी की करंट लगने से मौत हो गई। उनका शव गुरुवार को उनके ही खेत से मिला। 



परिजनों ने बताया कि जंगली सूअर मारने के लिए खेत में बिजली का तार बिछाया गया था। भरत चौधरी 6 अक्टूबर की रात खेत में मोटर चलाकर सिंचाई करने गए थे। रात करीब 2 बजे वह दोबारा खेत देखने निकले, जिसके बाद उनका पता नहीं चला। 



उनकी पत्नी ने बुधवार को थाने में उनके लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा, जहां से उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। 



डीएसपी सुजय विद्यार्थी ने बताया कि पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, इस घटना के बाद परिवार में कोहाराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता