ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

फडणवीस बोले- 10 लाख तमंचे का आर्डर देंगे तेजस्वी, लालू की तरह 'अपहरण उद्योग' में देंगे रोजगार

NAWADA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अब तेज हो गई है. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के ऊपर निशाना साधा

फडणवीस बोले- 10 लाख तमंचे का आर्डर देंगे तेजस्वी, लालू की तरह 'अपहरण उद्योग' में देंगे रोजगार
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अब तेज हो गई है. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के ऊपर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने सीधे लालू और तेजस्वी पर हमला बोला है. नवादा में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा है कि लालू की तरह तेजस्वी भी 'अपहरण उद्योग' में रोजगार देंगे.


नवादा के रजौली विधानसभा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर बिहार में गलती से भी आरजेडी की सरकार बनी तो तेजस्वी यादव पहली कैबिनेट में 10 लाख तमंचे का ऑर्डर देंगे. बिहार में फिर से अपहरण, लूट, हत्या, दुष्कर्म, रंगदारी के उद्योग खुलेंगे और तेजस्वी यादव उसमें 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे.


आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने कहा था कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो बेरोजगारी को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि उनकी सरकार आने पर बिहार के 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जायेगा. युवाओं को नौकरी देकर बिहार से बेरोजगारी दूर की जाएगी. 


रजौली विधानसभा के मेसकौर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व विधायक और रजौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कन्हैया कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की. फडणवीस  ने केंद्र और राज्य सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई. फडणवीस के साथ मंच पर भूपेंद्र यादव, नवादा भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुना,रजौली प्रत्याशी कन्हैया कुमार मौजूद रहें. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता