ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

जनतांत्रिक विकास पार्टी ने मनाया माउंटेन मैन दशरथ मांझी का 15वां परिनिर्वाण दिवस

NAWADA : माउंटेन मैन दशरथ मांझी के 15वीं पुण्यतिथि के मौके पर नवादा के नारदीगंज प्रखंड परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनतांत्रिक विकास पार्टी और बाबा दशरथ मांझी श्रमिक संघ

जनतांत्रिक विकास पार्टी ने मनाया माउंटेन मैन दशरथ मांझी का 15वां परिनिर्वाण दिवस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : माउंटेन मैन दशरथ मांझी के 15वीं पुण्यतिथि के मौके पर नवादा के नारदीगंज प्रखंड परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनतांत्रिक विकास पार्टी और बाबा दशरथ मांझी श्रमिक संघ के संयुक्त तत्वाधान में एक बड़ी सभा का आयोजन कर दशरथ मांझी की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दशरथ मांझी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि दशरथ मांझी ने किसी का भरोसा नहीं किया और खुद भगवान बनकर अपना ही नहीं दुनिया के लिए रास्ता बना दिया। उन्होंने कहा कि जनतांत्रिक विकास पार्टी आपके शिक्षा ,स्वास्थ के प्रति गंभीर है इसलिए जब भी जरूरत पड़ेगी पार्टी हमेशा साथ रहेगी। वहीं जनतांत्रिक विकास पार्टी के प्रधान महासचिव अमर आज़ाद ने कहा कि बाबा साहब के सपना को पूरा करना है, ऐसा संकल्प लें। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अकेले 55 किलोमीटर की दूरी को 15 किलोमीटर बना दिया उससे बहादुर पुरुष कोई हो नहीं सकता। यह सरकार ठगने का काम कर रही है, आज देश आज़ादी के अमृत महोत्सव मना रही है जबकि अभी तक लोगों को आवास नहीं मिला ना ही अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है।


मंच पर देवनन्दन मांझी, अशोक मांझी, कमलेश राणा, ऋतिक राज, रजनीश पासवान, विश्वनाथ पासवान, सुबोध पासवान, प्रमोद निराला, शंभू राव, राजेन्द्र चौधरी, बबलू पासवान, राजकुमार पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता धर्मदेव पासवान, देवनंदन मांझी, रामसहाय मांझी, श्रवण मांझी, बंटी बाबा, धनपत रंजन, अनुपम रावण, गौतम कुमार,घनश्याम मांझी, बिंदो मांझी, शंकर मांझी, सिंटू मांझी,सुबोध रविदास, दीपक मांझी, अखिलेश पासवान आदि नेअपना विचार दिया। मंच की अध्यक्षता देवनन्दन मांझी तथा संचालन रामविलास मांझी ने किया।

टैग्स