ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

दारोगा ने किया पुलिस वर्दी को कलंकित ! निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ दबोचा; जानिए क्या है पूरा मामला

NAWADA : बिहार की सरकार और उसके मंत्री लगातार यह कहते हुए नजर आ जाते हैं हमारी सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देती है। लेकिन, शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन टेबल के नीचे से लेने - देन करने क

दारोगा ने किया पुलिस वर्दी को कलंकित ! निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ दबोचा; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NAWADA : बिहार की सरकार और उसके मंत्री लगातार यह कहते हुए नजर आ जाते हैं हमारी सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देती है। लेकिन, शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन टेबल के नीचे से लेने - देन करने की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा के हिसुआ थाना से निकल कर सामने आया है। जहां आमलोगों की समस्या के समाधान में रहने वाली पुलिस के ही एक वरीय अधिकारी टेबल के नीचे से अपना पॉकेट गर्म कर रहे थे। 


मिली जानकारी के अनुसार, एक रिश्वतखोर पुलिसकर्मी को रंगे हाथों पकड़ने में निगरानी को बड़ी सफलता हाथ लगी। यह घूसखोर सब इंस्पेक्टर निगरानी के हत्थे हिसुआ थाना से चढ़ा है। इसी थाने में पोस्टेड एक दारोगा को 21 हजार रुपए का नजराना लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


बताया जा रहा है कि,बिहार निगरानी विभाग की टीम ने यह सूचना मिली थी की हिसुआ थाना में पोस्टेड एक दारोगा लगातार लोगों से काम करने के लिए घूसखोरी को बढ़ावा दे रहा है। इसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने इस मामले में एक्शन लिया और उसके बाद इस सूचना के आलोक में यह कार्रवाई की। निगरानी विभाग की टीम ने इसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता