ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, अज्ञात वाहन ने नाना और नाती को रौंदा

NAWADA: नवादा में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नाना और नाती को रौंद दिया, जिससे दोनों की जान चली गई। इस घटना

बिहार: सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, अज्ञात वाहन ने नाना और नाती को रौंदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार नाना और नाती को रौंद दिया, जिससे दोनों की जान चली गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। घटना नेमदारगंज थाना क्षेत्र के मस्तानगंज गांव के पास की है।


मृतकों की पहचान फरहा गांव निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र प्रसाद और उनके 25 वर्षीय नाती नीतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीतीश अपने नाना सुरेंद्र प्रसाद की आंख का इलाज करवाने बिहारशरीफ गया था। बिहारशरीफ में नाना को डॉक्टर से दिखाने के बाद नीतीश उन्हें वापस घर लेकर आ रहा था।


इसी दौरान मस्तानगंज गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों नाना-नाती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, दो लोगों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता