ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

ड्यूटी के दौरान बिहार पुलिस के दारोगा की गई जान, लू लगने से मौत की आशंका

NAWADA: खबर नावादा से आ रही है, जहां ड्यूटी के दौरान एक दारोगा की मौत से जिले के पुलिस महकमें में शोक की लहर है। वारिसलीगंज थाना में तैनात दारोगा सरकारी काम से शनिवार को नवादा

ड्यूटी के दौरान बिहार पुलिस के दारोगा की गई जान, लू लगने से मौत की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नावादा से आ रही है, जहां ड्यूटी के दौरान एक दारोगा की मौत से जिले के पुलिस महकमें में शोक की लहर है। वारिसलीगंज थाना में तैनात दारोगा सरकारी काम से शनिवार को नवादा शहर गए थे, जहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी और रविवार को उनका निधन हो गया। आशंका जताई जा रही है की लू लगने से उनकी मौत हुई है।


दरअसल, वारिसलीगंज थाने में पदस्थापित एसआई मो. अब्बास शनिवार को सरकारी काम से अपनी बाइक पर सवार होकर नवादा टाउन गए थे। काम खत्म होने के बाद अब्बास वापस वारिसलीगंज लौट आए लेकिन बीच रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई थी। आनन-फानन में उन्हें वारिसलीगंज बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पावापुरी स्थित विम्स अस्पताल रेफर कर दिया।


शनिवार को तबीयत में सुधार होने के बाद वे वापस घर लौट गए लेकिन रविवार को फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबियत खराब होने के बाद उन्हें पापापुरी स्थित विम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दारोगा की अचानक हुई मौत से थाना में पदस्थापित अन्य पुलिसकर्मी स्तब्ध हैं। स्थानीय लोग उनके मौत का कारण गर्मी और लू मान रहे है हालांकि डॉक्टरों ने लू से मौत की पुष्टि नहीं की है। 


ड्यूटी के दौरान बिहार पुलिस के दारोगा की गई जान, लू लगने से मौत की आशंका

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता