ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

बिहार: NH पर स्टंट करना दो बाइक सवार को पड़ा भारी, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां एच पर स्टंट करना दो लड़कों को काफी महंगा पड़ गया। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह दोनों युवक बा

बिहार: NH पर स्टंट करना दो बाइक सवार को पड़ा भारी, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां एच पर स्टंट करना दो लड़कों को काफी महंगा पड़ गया। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार की सुबह दोनों युवक बाइक पर सवार होकर स्टंट कर रहे थे, तभी उनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। घटना नगर थाना क्षेत्र के लोहानी विगहा NH20 फोरलेन पर हुई है।


मृतक की पहचान नावाडीह गांव निवासी मनोज यादव के बेटे दीपक कुमार के रूप में हुई जबकि गंभीर रूप से जख्मी युवक शहर के प्रसाद विगहा का रहने वाला हार्दिक कुमार है। बताया जा रहा है कि दीपक और हार्दिक दोनों दोस्त शुक्रवार की सुबह एनएच 20 पर बाइक से रेस लगा रहे थे और स्टंट कर रहे थे। दोनों की बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।


इसी दौरान दोनों ने बाइक पर से अपना नियंत्रण खो दिया और दोनों की बाइक एनएच 20 के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हार्दिक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में हार्दिक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता