ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News: जींस नहीं खरीदने पर आपे से बाहर हुआ दुकानदार, बेटे के सामने फोड़ दिया माँ का सिर

Bihar News: बिहार के नवादा में हुई इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसका खून खौल उठा. कोई दुकानदार इतना भी क्रूर कैसे हो सकता है कि वह सिर्फ इसलिए एक महिला का सिर फोर दे क्योंकि उसे जींस पसंद नहीं आई, वह भी उसके बेटे के सामने.

Bihar News
पीड़ित महिला का बेटा
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के नवादा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है. जहाँ एक दुकानदार ने बेटे के सामने माँ की जमकर पिटाई कर दी है. जिससे महिला का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गई. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड, लाल चौक के समीप की बताई जाती है. जख्मी महिला की पहचान बुधौल बेलदारी गांव निवासी रामविलास चौहान की पत्नी सावित्री देवी के रूप में की गई है.


जख्मी महिला के बेटे ने बताया कि “माँ के साथ मैं जींस खरीदने गया था. दुकानदार ने चार-पांच जींस दिखलाया, लेकिन हम लोगों को वे जींस पसंद नही आए, तो माँ बोली चलो दूसरे दुकान जाकर देखते है. उतने में ही दुकानदार ने बौखलाते हुए गाली गलौच की और ईट से मेरी माँ का सिर फोड़ दिया.” इस घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची और जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.


अस्पताल में मौजूद लोगों का कहना था कि एक दुकानदार को महिला ग्राहक के साथ मारपीट नही करना चाहिए, ये बिल्कुल गलत बात है और कहीं से भी उचित नहीं. ऐसे दबंग दुकानदारों की दुकानों में जाने से ग्राहकों को भी परहेज करने की जरुरत है. इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मांग की है कि आरोपी दुकानदार को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि इससे बाकी के बदतमीज दुकानदारों को भी सबक मिले और वह भूलकर भी आगे से ऐसी जुर्रत न कर सकें.


जब एक बेटे के सामने उसकी मां को मारा गया होगा तो उस पर क्या बीत रही होगी इसका अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है. यही बेटा यदि आक्रोश में आकर कल को कोई गलत कदम उठा ले, तो पूरी दुनिया उसे अपराधी घोषित कर देगी. लेकिन कोई यह तो नहीं समझ पाएगा कि आखिर उस लड़के पर क्या बीती होगी. ऐसे में आवश्यक है कि प्रशासन की ओर से इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. 


नवादा से सोनु कुमार की रिपोर्ट