ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : ननिहाल से वापस लौट रहे दो युवक को तेज रफ़्तार वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत

NAWADA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसपर लगाम लगाने लेकर सड़क सुरक्षा सप्ताह भी चलाया जा रहा है। इसके बाबजूद हर रोज लोगों की मौत सड़क

बिहार  : ननिहाल से वापस लौट रहे दो युवक को तेज रफ़्तार वाहन ने कुचला, मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA  : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसपर लगाम लगाने लेकर सड़क सुरक्षा सप्ताह भी चलाया जा रहा है। इसके बाबजूद हर रोज लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल डाला हैं। जिससे दोनों की मौत हो गयी। 


मिली जानकारी के अनुसार, नवादा के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के न्यू अंसार नगर बाइपास में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, इस सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही नेमदारगंज थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि, इस घटना में मृत प्रशांत मिश्रा अपने दोस्त के साथ अपने ननिहाल गया था।  वहां से बाइक से दोनों नवादा लौट रहे थे। तभी बाइपास के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  मृतक युवक की पहचान बुधौल गांव निवासी मनोज मिश्रा के पुत्र प्रशांत मिश्रा और गिरधारी मिश्रा के पुत्र अजय मिश्रा के रूप में की गई है।  इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 


इधर, इस घटना को लेकर  पुलिस ने बताया कि थाना को सूचना मिली थी न्यू अंसार नगर बाइपास के पास बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई है। दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, वो दोनापुर बुधौल निवासी थी। फिलहाल पुलिस मामले के आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस  घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।