ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार: मिड डे मील खाने से दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ी, दाल में गिर गई थी छिपकली

NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां स्कूल में मिड डे मिल खाने के बाद दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ कई बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। आनन फान

बिहार: मिड डे मील खाने से दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ी, दाल में गिर गई थी छिपकली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां स्कूल में मिड डे मिल खाने के बाद दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ कई बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के कुहीला मध्य विद्यालय का है।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह गुरुवार को भी स्कूल में बच्चों को मिड डे मील परोसा गया था। मिड डे मील खाने के बाद अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते 15 से अधिक बच्चे बीमार हो गए। सभी को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर की शिकायत होने लगी। एकसाथ बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल में बच्चों के अभिभावक पहुंच गए और स्कूल में अफरा तफरी मच गई।


आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां बच्चों की हालत स्थित बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही नवादा के डीपीओ मो. मजहर आलम अस्पताल पहुंचे और हालात की जानकारी ली। प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार उमेश चंद्र ने बताया कि दाल में छिपकली गिर गई थी। जबतक इस बात की जानकारी मिली रसोइया ने बच्चों को खाना परोस दिया था। इस लापरवाही को लेकर डीपीओ ने स्कूल के शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई है।