ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार में रफ्तार का कहर : बाजार जा रहे तीन लोंगों को बस ने रौंदा, दो की मौके पर हो गई मौत

NAWADA : खबर नवादा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल हो गया। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के NH-31 पर केंदुआ गांव के पास की

बिहार में रफ्तार का कहर : बाजार जा रहे तीन लोंगों को बस ने रौंदा, दो की मौके पर हो गई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : खबर नवादा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल हो गया। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के NH-31 पर केंदुआ गांव के पास की है। यहां तेज गति से आ रही एक बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद डाला। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।


मृतकों की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के डीह रजौली गांव निवासी दिलकेश्वर चौधरी के पुत्र विकास कुमार एवं सुनील चौधरी की पत्नी शबनम देवी के रूप में की गई है। वहीं घायल शख्स डीह रजौली गांव निवासी संतोष कुमार है।


जानकारी के मुताबिक मृतक विकास अपनी चाची शबनम देवी और चचेरे भाई संतोष कुमार को एक ही बाइक पर बैठाकर किसी काम से नवादा जा रहा था। इसी दौरान केंदुआ गांव के पास तेज रफ्तार बस ने तीनों को रौंद डाला। 


हादसे में विकास और उसकी चाची शबनम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर लिया वहीं दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टैग्स