ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में बड़ा हादसा टला: रेलवे ट्रैक पार कर रही थी स्कूल बस, अचानक आ गई ट्रेन; ऐसे बची दर्जनों मासूमों की जान

NAWADA : बिहार के नवादा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और दर्जनों बच्चों की जान बच गई। एक स्कूल बस अवैध रेल फाटक को पार कर रही थी, तभी ट्रैक पर ट्रेन आ गई। ट्रेन को सामने देख स

बिहार में बड़ा हादसा टला: रेलवे ट्रैक पार कर रही थी स्कूल बस, अचानक आ गई ट्रेन; ऐसे बची दर्जनों मासूमों की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और दर्जनों बच्चों की जान बच गई। एक स्कूल बस अवैध रेल फाटक को पार कर रही थी, तभी ट्रैक पर ट्रेन आ गई। ट्रेन को सामने देख सभी का सांसें अटक गई लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।


दरअसल, बुधवार को नरहट प्रखंड के चातर गांव के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब ज्ञान भारती स्कूल की बस रेलवे ट्रैक को पार करने दौरान ट्रैक पर ही बंद हो गई। बस में दर्जनों स्कूली बच्चे सवार थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से एक ट्रेन बस की तरफ आती दिखी। इसके बाद बस पर सवार बच्चों और बस ड्राइवर की सांसें अटक गई।


आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाई और लाल रंग का गमछा लोको पायलट को दिखाने लगे। खतरे को भांप कर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया और इस तरह से दर्जनों बच्चों की जान बाल-बाल बच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने धक्का देकर बस को ट्रैक से हटाया और ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।