ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

बिहार: मालगाड़ी से टकराई यात्रियों से भरी ऑटो, हादसे में एक की मौत; 7 लोग घायल

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां यात्रियों से भरी एक ऑटो के मालगाड़ी के चपेट में आने से ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप घायल हो गए है। ऑटो करीब आधा दर्ज

बिहार: मालगाड़ी से टकराई यात्रियों से भरी ऑटो, हादसे में एक की मौत; 7 लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां यात्रियों से भरी एक ऑटो के मालगाड़ी के चपेट में आने से ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप घायल हो गए है। ऑटो करीब आधा दर्जन लोगों को लेकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह मालगाड़ी के चपेट में आ गई। सभी घायलों सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना नेमदारगंज थाना के चातर हाल्ट की बताई जा रही है।


हादसे में घायल हुए सभी सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मृतक महिला की पहचान सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी शंकर कुमार की पत्नी ब्यूटी कुमारी के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है की ब्यूटी अपने भाई मुरारी कुमार की शादी में मायके आर्यन गांव आई थी। 18 अप्रैल को भाई की शादी संपन्न होने के बाद आज सभी परिवार ककोलत गए थे। ककोलत से स्नान कर सभी ऑटो से घर लौट रहे थे, तभी चातर हॉल्ट के समीप अवैध फाटक को पार करने के दौरान ऑटो मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे मेंं घायल सात लोगों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता