ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: हादसे की शिकार हुई पेट्रोलिंग से लौट रही पुलिस वैन, दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां पुलिस की पेट्रोलिंग वैन हादसे की शिकार हो गई है। पुलिस वैन के डिवाइडर से टकराने के कारण दारोगा समेत पांच पुलिस जवान घायल हो गए हैं। घायलों में द

बिहार: हादसे की शिकार हुई पेट्रोलिंग से लौट रही पुलिस वैन, दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां पुलिस की पेट्रोलिंग वैन हादसे की शिकार हो गई है। पुलिस वैन के डिवाइडर से टकराने के कारण दारोगा समेत पांच पुलिस जवान घायल हो गए हैं। घायलों में दारोगा के अलावा दो महिला कांस्टेबल, एक पुरुष सिपाही और वैन का ड्राइवर शामिल हैं।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह दारोगा समेत सभी जवान पेट्रोलिंग पर निकले थे। पेट्रोलिंग के बाद पुलिस कर्मी वापस थाने लौट रहे थे। इसी दौरान शहर से ठीक पहले नगर थाना के पार नवादा इलाके में तेज रफ्तार पुलिस वैन से ड्राइवर ने संतुलन खो किया और वैन डिवाइडर से जा टकराई।


इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में दारोगा विजय सिंह, दो महिला कांस्टेबल औऱ एक सिपाही समेत वैन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल पुलिस जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने दारोगा विजय सिंह को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित विम्स रेफर कर दिया।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता