ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बिजली के लिए भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने पावर सब स्टेशन में की जमकर तोड़फोड़, बाजार बंद

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां बिजली कट से परेशान लोगों ने भारी बवाल कर दिया है। गुस्साए लोगों ने पावर सब स्टेशन में जमकर तोड़फोड़ की है। बिजली की आंख मिचौली से परेशान लो

बिहार: बिजली के लिए भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने पावर सब स्टेशन में की जमकर तोड़फोड़, बाजार बंद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां बिजली कट से परेशान लोगों ने भारी बवाल कर दिया है। गुस्साए लोगों ने पावर सब स्टेशन में जमकर तोड़फोड़ की है। बिजली की आंख मिचौली से परेशान लोगों ने बिजली की मांग को लेकर गोविंदपुर बाजार को पूरी तरह से बंद करा दिया है।


दरअसल, गोविंदपुर में बिजली कट से परेशान लोगों के धैर्य ने आज जवाब दे दिया और गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर बवाल मचाया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और बाजार को पूरी तरह से बंद करा दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पावर सब स्टेशन में जमकर तोड़फोड़ भी की।


लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मी कभी भी उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं और बिजली की जानकारी मांगने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। लोगों का यह भी आरोप है कि गोविंदपुर में महज 3 से 4 घंटे ही बिजली मिलती है जबकि अन्य प्रखंडों में 18 से 20 घंटे बिजली मुहैया कराई जा रही है। जिसको लेकर लोगों का आज आक्रोश है।


बिहार: बिजली के लिए भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने पावर सब स्टेशन में की जमकर तोड़फोड़, बाजार बंद


बिहार: बिजली के लिए भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने पावर सब स्टेशन में की जमकर तोड़फोड़, बाजार बंद

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता