ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: अग्निपथ योजना के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, रेल और सड़क यातायात को किया बाधित

NAWADA: सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध लगातार जारी है। नवादा में भी इसको लेकर छात्रों ने सड़क और रेल यातायात बाधित कर दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर न

बिहार: अग्निपथ योजना के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, रेल और सड़क यातायात को किया बाधित
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NAWADA: सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध लगातार जारी है। नवादा में भी इसको लेकर छात्रों ने सड़क और रेल यातायात बाधित कर दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित छात्रों ने शहर के प्रजातंत्र चौक और नवादा रेलवे स्टेशन पर पर आगजनी कर जमकर हंगामा मचाया। छात्रों के प्रदर्शन के कारण सड़क और रेल यातायात बाधित हो गया है। रेल यातायात बाधित होने से किउल-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है।


दरअसल, सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का छात्र विरोध कर रहे हैं। नवादा में इसको लेकर छात्र सुबह से ही सड़कों पर उतर गए हैं। आक्रोशित छात्रों ने किउल-गया रेलखंड पर भी रेल परिचालन को बाधित कर दिया है। गुरुवार की सुबह आक्रोशित छात्रों ने शहर के प्रजातंत्र चौक पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम उमेश कुमार भारती और एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद छात्रों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। 


इधर, आक्रोशित छात्रों ने नवादा के रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया है। गुस्साए छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर आगजनी कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। रेल ट्रैक जाम होने के कारण किउल-गया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। गया-हावड़ा एक्सप्रेस वारिसलीगंज स्टेशन पर खड़ी है। जबकि कई अन्य ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हैं। परिचालन बाधित होने से भीषण गर्मी में रेल यात्रियों का बुरा हाल है।


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी छात्रों को शांत कराने की कोशिश में लगे हैं। स्थित को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। वज्र वाहन को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। प्रशासन की अपील का असर आंदोलनकारी छात्रों पर नहीं हो रहा है और छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता