ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

BIHAR NEWS : भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के साथ बदसलूकी और मारपीट, मुखिया समेत कई पर FIR दर्ज

NAWADA : बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव और उनके साथियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना सामने आई है। इसके ब

BIHAR NEWS : भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव के साथ बदसलूकी और मारपीट, मुखिया समेत कई पर FIR दर्ज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव और उनके साथियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना सामने आई है। इसके बाद अब भोजपुरी सिंगर ने इस मामले में  स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मुखिया और पूजा समिति के सदस्यों समेत अन्य ग्रामीणों को आरोपित किया गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार नवादा में वारिसलीगंज प्रखंड के नारोमुरार गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव व उनके सहयोगियों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर गोरखपुर के गोरखनाथ रसूलपुर गांव निवासी गायिका अनुपमा ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी कराई है। उन्होंने प्राथमिकी में कई नामजद लोगों पर शिकायत दर्ज करवाया है।


बताया जा रहा है कि जब वह टोली समेत कार्यक्रम समाप्त कर लौटने लगी, तब आरोपितों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। मारपीट में उनके सहयोगी भी जख्मी हो गए, जिनका उपचार स्थानीय सीएचसी में कराया गया। कलाकारों के गले की चेन छीन लेने तथा वाहन का शीशा तोड़कर नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया। वहीं घटना का वीडियो बना रहे पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कैसौरी ग्रामीण रंजय सिंह का मोबाइल छीन लिया गया।


वहीं, अनुपमा की टोली के घायल कलाकार वरुण पासवान का आवेदन अलग से एससी-एसटी थाना नवादा में दिया गया है। वारिसलीगंज थाना अध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने प्राथमिकी व आवेदन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इधर, मुखिया अभिनव आनंद ने कहा है कि कलाकार के सारे आरोप निराधार हैं। वह निर्धारित समय से नहीं आई और मात्र साढ़े तीन घंटे में दो-तीन गीत गाकर थकान का हवाला देकर कार्यक्रम समाप्त कर दिया। इस कारण दर्शक उग्र हो गए। उन्होंने लोगों को शांत कराया। साथ ही सभी कलाकारों को सुरक्षित वाहन तक पहुंचाया। मारपीट की बात बेबुनियाद है।