ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

औरंगाबाद के बाद नवादा में फटा गैस सिलेंडर, पांच लोग घायल

NAWADA : बिहार के नवादा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलस गए। हादसा उस वक्त हुआ जब छठ पर्व का खाना बनाने के लिए एक साल

औरंगाबाद के बाद नवादा में फटा गैस सिलेंडर, पांच लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलस गए। हादसा उस वक्त हुआ जब छठ पर्व का खाना बनाने के लिए एक साल से रखे गैस टंकी को खोला गया। टंकी खोलते ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। 




घायलों में आलोक कुमार पिता नंद लाल, अनुराधा पति आलोक कुमार, पिंटू कुमार पिता लल्लू प्रसाद, 5 साल का मिथुन कुमार, 4 साल की ब्यूटी कुमारी शामिल है। घटना जिले के हिसुआ थानाक्षेत्र अन्तर्गत हिसुआडीह मुंशी टोला की है। इससे पहले औरंगाबाद से एक खबर आई थी, जहां छठ का प्रसाद बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से 30 से ज्यादा लोग झुलस गए थे। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ टेकारी गया में रह रहे आलोक कुमार छठ मनाने के लिए अपने गांव हिसुआडीह मुंशी टोला पहुंचे थे। राजगीर रोड हिसुआ के रहने वाले एक भाई के यहां छठ हो रहा था। रविवार की सुबह खाना बनाने के लिए एक साल से रखे गैस टंकी को खोला तो बड़ा धमाका हुआ। इसी दौरान कुल पांच लोग घायल है।

टैग्स