ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

नवादा में सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

बताया जाता है कि सचिन सिपाही की भर्ती परीक्षा देने जा रहा था। तभी नवादा के नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित पवन मैरिज हॉल के पास युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है, इस बार अपराधियों ने नवादा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक की पहचान कौवाकोल प्रखंड के माहापुर गांव निवासी ब्रह्मदेव महतो के 22 वर्षीय पुत्र सचिन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सचिन सिपाही की भर्ती परीक्षा देने जा रहा था। तभी नवादा के नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित पवन मैरिज हॉल के पास युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी अभिनव धीमान, सदर डीएसपी हुलास कुमार ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मृतक के परिवार को दी गयी। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता