ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

कोरोना के डर से अपनों ने छोड़ा साथ, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की मदद से बच्ची ने की मां की अंत्येष्टि

NAWADA: एक विधवा महिला की बीमारी के कारण मौत हो गई. लेकिन कोरोना के डर से उसके घर न तो पड़ोसी पहुंचे और न ही रिश्तेदार. अंतिम संस्कार के लिए कोई सामने नहीं आया. जब इसकी जानका

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

NAWADA:  एक विधवा महिला की बीमारी के कारण मौत हो गई. लेकिन कोरोना के डर से उसके घर न तो पड़ोसी पहुंचे और न ही रिश्तेदार. अंतिम संस्कार के लिए कोई सामने नहीं आया. जब इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी तो वह सामने आए. वह मामला नवादा के हिसुआ की है. 

10 साल की बच्ची ने दी मुखाग्नि

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सभी तैयारी पूरी की. जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान महिला की 10 साल की बेटी ने मां को मुखाग्नि दी. जिस महिला की मौत हुई उससे पति की कई साल पहले ही मौत हो चुकी थी. वह 10 साल की बेटी के साथ घर में रहती थी. मृतका रेखा भदानी की दो माह से तबीयत खराब थी. लेकिन आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह इलाज करा सके. उसके बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ही तीन दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती कराया था. 


अनाथ बच्ची को गोद लेगा बजरंग दल

मां की मौत के बाद बच्ची का अब कोई नहीं है. ऐसे में वह कैसे रहेगी इसको लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपस में चर्चा की और उसे गोद लेने का फैसला किया. बच्ची के भरण-पोषण से लेकर पढ़ाई तक की जिम्मेदारी दल उठाएगा. बच्ची को बोर्डिंग स्कूल भेजा जाएगा. घटना की सूचना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वरीय पदाधिकारी के समक्ष बात रखकर परिवारिक लाभ के तहत मिलने वाली सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया है.  

टैग्स