ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

नवादा में लोगों की मौत पर DM-SP बोले.. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

NAWADA : नवादा में लगातार जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी है. वहीं प्रशासन ने नींद उड़ी हुई है. आज डीएम और एसपी ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी है. डीएम यशपाल मीणा ने कहा अ

नवादा में लोगों की मौत पर DM-SP बोले.. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : नवादा में लगातार जहरीली शराब से मौत का सिलसिला जारी है. वहीं प्रशासन ने नींद उड़ी हुई है. आज डीएम और एसपी ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी है. डीएम यशपाल मीणा ने कहा अबतक शराब से किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है. दो लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है. विसरा जांच के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रशासनिक स्तर पर जांच के लिए गठित कमेटी में अगर शराब से मौत की पुष्टि होती है तो दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. 


वहीं एसपी डीएस सांवलाराम ने कहा कि अबतक 10 लोगों की मौत हुई है. लेकिन शराब से मौत की पुष्टि अभी नहीं हुई है. पूरी रिपोर्ट आना बाकी है. अधिकारियों ने बताया है कि पांच लोगों के परिवार के लोगों ने बताया कि अन्य बीमारियों से उनकी मौत हुई है. वहीं दो लोगों के स्‍वजनों ने यह बताया है कि होली के दौरान उन्होंने शराब पी थी. शव का अंतिम संस्कार कर दिए जाने के कारण कोई साक्ष्य नहीं मिल सका. जबकि तीन के स्‍वजनों ने बताया कि शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी. इनमें दो की मौत के बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. जिसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. 


इधर डीएम और एसपी ने कहा कि अबतक जिले में कुल 5819 लीटर देशी एवं विदेशी शराब जप्त किया जा चुका है. 63 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिसमें एक महिला की भी गिरफ्तारी हुई है जो प्रभावित इलाके में ताड़ी बेचने का कार्य करती थी. वहीं होली के समय कुछ लोगों के द्वारा शराब, कपड़ा, धोती बांटे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नवादा पुलिस को यह सूचना मिल चुकी है. जल्द ही उन लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता