ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

नवादा में सिलेंडर ब्लास्ट, 2 मासूम समेत 5 लोग बुरी तरह झुलसे

NAWADA: बिहार के नवादा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हुई है। इस हादसे में 2 मासूम समेत 5 लोग बुरी तरह से झुलस गये। जिन्हें आनन फानन में

नवादा में सिलेंडर ब्लास्ट, 2 मासूम समेत 5 लोग बुरी तरह झुलसे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: बिहार के नवादा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हुई है। इस हादसे में 2 मासूम समेत 5 लोग बुरी तरह से झुलस गये। जिन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिसुआ ले जाया गया। लेकिन वहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पहले प्राथमिक उपचार किया उसके बाद सभी को पावापुरी रेफर किया गया।


घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के हिसुआडीह मुंशी टोला की है। जहां यह भीषण हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार आलोक कुमार के घर पर छठ महापर्व हो रहा था। घर में दो साल से एक गैस सिलेंडर रखा हुआ था। प्रसाद बनाने के लिए जैसे ही उस सिलेंडर को चुल्हे में लगाया और चुल्हा ऑन किया तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गयी और वह ब्लास्ट कर गया। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


इस दौरान घर के 5 सदस्य आग में बुरी तरह झुलस गये। सिलेंडर फटने की आवाज को सुनते ही लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गयी। आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों में आलोक, उनकी पत्नी अनुराधा, 5 वर्षीय बेटा मिथुन, 4 साल की बेटी ब्यूटी और पिंटु शामिल हैं। बताया जाता है कि आलोक गया के टेकारी से छठ पर्व करने नवादा अपने घर पर आया था जहां दो साल से एक सिलेंडर रखा हुआ था। दो साल बाद सिलेंडर को जलाते ही उसमें आग गयी और यह बड़ा हादसा हुआ। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता