ब्रेकिंग
PM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटकोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंसा, ट्रेन से पटना भेजे गये सैलानी अब कन्फर्म टिकट का झंझट खत्म! दीपावली-छठ पर दिल्ली से सीधे बिहार के लिए कैब सर्विस शुरू, जानिए किरायाउत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार; नाव और फोर व्हीलर जब्तबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटकोलकाता से वाराणसी की यात्रा पर निकला राजमहल गंगा क्रूज भागलपुर में फंसा, ट्रेन से पटना भेजे गये सैलानी अब कन्फर्म टिकट का झंझट खत्म! दीपावली-छठ पर दिल्ली से सीधे बिहार के लिए कैब सर्विस शुरू, जानिए किरायाउत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार; नाव और फोर व्हीलर जब्तबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी

Bihar News: बिहार में करमा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, आहर में डूबने से दो सगी बहन समेत चार की मौत

Bihar News: नवादा के दतरौल गांव में करमा पूजा के दौरान आहर में स्नान करने गई दो सगी बहन और मां-बेटी समेत चार महिलाओं की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम फैल गया है। एक महिला को बचाकर अस्पताल भेजा गया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के नवादा जिले में करमा पूजा के दिन बड़ा हादसा हो गया। पकरीबरावां थाना क्षेत्र के दतरौल गांव में पूजा के लिए आहर में स्नान करने गई पांच महिलाओं में से चार की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। मृतकों में दो सगी बहनें और मां-बेटी शामिल हैं। एक साथ चार लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को करमा पर्व को लेकर गांव की महिलाएं दतरौल गांव स्थित कला आहर में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान पांचों महिलाएं गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। स्थानीय लोगों ने जब तक उन्हें बाहर निकाला, तब तक चार की मौत हो चुकी थी। एक महिला को जीवित अवस्था में बाहर निकाल कर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया है।


मृतकों की पहचान पंचायत सचिव कृष्णा पासवान की 17 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी, 14 वर्षीय बेटी अंबिका कुमारी, कृष्णा पासवान के चाचा की पुत्रवधू ज्योति देवी (28 वर्ष) और उसकी 10 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी के रूप में की गई है। सभी आहर में स्नान करने गई थीं, तभी गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया।


हादसे के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा। वहीं, एक साथ चार लोगों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता