ब्रेकिंग
खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦सासाराम में सांप के काटने से 20 साल के युवक की मौत, घर के पास काम करने के दौरान डसा✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप

Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह

Bihar News: नवादा के गुआघोघरा गांव में बकाया बिजली बिल के कारण ट्रांसफॉर्मर से पूरे गांव की बिजली काट दी गई। करीब 200 उपभोक्ताओं पर 12 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। ग्रामीणों में नाराजगी है और मोबाइल चार्जिंग व पानी जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में जहां एक ओर उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर बकाया बिल को लेकर विभाग सख्त कार्रवाई भी कर रहा है। गुरुवार 26 फरवरी 2026 की रात नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड स्थित गुआघोघरा गांव की बिजली आपूर्ति ट्रांसफॉर्मर से ही बंद कर दी गई, जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूब गया।


बताया जा रहा है कि गांव के करीब 200 उपभोक्ताओं पर 12 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। यह राशि वर्षों से लंबित थी। बिजली विभाग के पर्यवेक्षक संजीव कुमार के अनुसार, बार-बार नोटिस जारी करने और समझाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अंततः कड़ी कार्रवाई करते हुए आपूर्ति बंद कर दी गई।


बिजली कटने से गांव में पेयजल और मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी समस्याएं खड़ी हो गईं। ग्रामीणों ने देर रात मोबाइल की रोशनी में वीडियो बनाकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पहले से ही क्षेत्र में लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या रहती है, इसके बावजूद बिल लगातार बढ़ते जा रहे हैं।


ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे गांव की बिजली काट देना ‘सामूहिक सजा’ जैसा कदम है। कई उपभोक्ताओं ने बकाया राशि को किश्तों में लेने या राहत देने की मांग की है। राज्य में अधिक बिजली बिल की शिकायतें भी लगातार सामने आती रही हैं, जिसके कारण कई उपभोक्ता भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। अब सवाल यह है कि बकाया भुगतान और प्रशासनिक निर्णय के बीच गांव में बिजली आपूर्ति कब तक बहाल हो पाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता